ENG vs WI 2nd ODI Live Streaming: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मैच के लाइव स्कोर और Live Telecast से जुड़ी हर जानकारी

England vs West Indies 2nd ODI Live Streaming: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज (1 जून 2025) को खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं कि इस मैच को भारत में कब और कहां लाइव देखा जा सकता है।

England vs West Indies 2nd ODI Live Streaming in India: एजबेस्टन में हुए पहले वनडे में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 238 रनों से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब दोनों टीमें आज (रविवार, 1 जून) कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में दूसरे वनडे में एक-दूसरे का सामना करेंगी। वेस्टइंडीज के लिए यह मैच जीवन-मरण का सवाल बन गया है, क्योंकि हार की सूरत में सीरीज उनके हाथ से निकल जाएगी। वहीं, इंग्लैंड एक और जीत के साथ सीरीज पर कब्ज़ा जमाना चाहेगा।

ENG vs WI 2nd ODI Live Streaming

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग (फोटो- AP)

पहले वनडे में वेस्टइंडीज की बुरी तरह हार

पहले वनडे में वेस्टइंडीज की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मोर्चों पर निराश किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 400 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हैरी ब्रुक (71), जो रूट (65), फिल साल्ट (54) और जोस बटलर (48) सहित कई बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया। वेस्टइंडीज की गेंदबाजी बेहद फीकी रही और उनके अनुभवहीन गेंदबाज़ इंग्लैंड के बल्लेबाजों के आगे टिक नहीं पाए।

End of Feed