ENG vs USA Pitch Report: टी20 विश्व कप में आज इंग्लैंड-अमेरिका मैच की पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2024, ENG vs USA Pitch Report In Hindi Today Match: आज (23 June 2024) टी20 विश्व कप 2024 में शाम का मुकाबला काफी अहम होगा। सुपर-8 राउंड के इस मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सामने होगी सह-मेजबान यूएसए क्रिकेट टीम। इस मुकाबले का आयोजन वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में होगा। यहां हम जानेंगे इंग्लैंड-यूएसए मैच की पिच रिपोर्ट, कैसा है इस टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड और क्या कहते हैं इस मैदान के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024, सुपर-8 राउंड
  • इंग्लैंड और यूएसए की टीमें आज आमने-सामने
  • ब्रिजटाउन के केनसिंगटन ओवल मैदान पर होगा मुकाबला

T20 World Cup 2024 Today Match, ENG vs USA Pitch Report In Hindi: टी20 विश्व कप 2024 में आज एक और अहम मुकाबला सुपर-8 राउंड में खेला जाना है। ये मैच इंग्लैंड (England Cricket Team) और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (USA Cricket Team) के बीच खेला जाएगा। ये मैच ब्रिजटाउन (बारबडोस) के केनसिंगटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से शुरू होगी। ये मैच इंग्लैंड टीम के बहुत महत्वपूर्ण है, उन्हें इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी अगर सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदों को पंख लगाने हैं। मैच में इंग्लैंड के कप्तान होंगे जोस बटलर (Jos Buttler), जबकि अमेरिकी टीम की कप्तानी करेंगे एरोन जोन्स (Aaron Jones)। अमेरिका के नियमित कप्तान मोनांक पटेल चोटिल हैं।

ENG vs USA Pitch Report In Hindi, T20 World Cup 2024 Today Match

इंग्लैंड बनाम यूएसए पिच रिपोर्ट

टूर्नामेंट के सह-मेजबान अमेरिका और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच होने वाले इस मैच से पहले जानते हैं कि इस विश्व कप में इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज में चार मैच खेले थे जिसमें एक मैच रद्द हुआ था, जबकि दो मैचों में उन्हें जीत मिली थी और एक मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें हार सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे सुपर-8 राउंड में पहुंचे और यहां पहले मैच में वेस्टइंडीज को शिकस्त दी, लेकिन दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनको हार का सामना करना पड़ा। वहीं अमेरिका की टीम ने ग्रुप स्टेज में दो मैच जीते, एक मैच रद्द रहा और एक मैच हारे। वहीं सुपर-8 के पहले मैच में उन्हें दक्षिण अफ्रीका ने हराया और दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने मात दी। इससे उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें तकरीबन खत्म हैं। अब इंग्लैंड को आज अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलना है और इस ग्रुप में सेमीफाइनल की रेस में इंग्लैंड के साथ-साथ वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका भी हैं, इसलिए इंग्लैंड को आज शानदार अंदाज में जीतना ही होगा।

End of Feed