T20 World Cup 2024, ENG vs SCO Pitch Report Today Match, Bridgetown Weather Forecast: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में आज डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England National Cricket Team) अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। इंग्लैंड के सामने होगी स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम (Scotland National Cricket Team)। ये मुकाबला आज खेले जाने वाले तीन मैचों में दूसरा मुकाबला होगा जो भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से ब्रिजटाउन (Bridgetown) के केनसिंगटन ओवल मैदान में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने 2022 में अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता था और आज वे तीसरी बार इस खिताब को जीतने के लिए पूरा जोर लगाकर अपने अभियान का आगाज करेंगे।
इंग्लैंड-स्कॉटलैंड मैच की पिच रिपोर्ट
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड पड़ोसी देश हैं और दोनों के बीच टक्कर तमाम फैंस देखने को बेताब होंगे। दिलचस्प बात ये है कि इन दो टीमों के बीच आज तक एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला गया है। ये पहला मौका होगा और वो भी टी20 विश्व कप जैसे मंच पर। स्कॉटलैंड की टीम ने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 95 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 44 मुकाबले जीते हैं और 47 मैच गंवाए हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम का अनुभव और रिकॉर्ड स्कॉटलैंड से काफी बेहतर है। इंग्लैंड ने अब तक 184 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 98 मैच जीते हैं और 80 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आज इन दोनों टीमों के बीच जब मैच होगा तो इंग्लैंड के कप्तान होंगे जोस बटलर (Jos Buttler) और स्कॉटलैंड की कमान होगी रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के हाथों में। वहीं इंग्लैंड की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone), सैम करन (Sam Curran) और मार्क वुड (Mark Wood) जैसे स्टार खिलाड़ी आज मैदान पर अपनी चमक बिखेरेंगे।
इंग्लैंड-स्कॉटलैंड मैच की पिच रिपोर्ट (ENG vs SCO Pitch Report)
आज इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला ब्रिजटाउन के किंग्सटन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। ये वही मैदान है जहां पर टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच भी खेला जाना है। अगर इस विश्व कप में यहां खेले गए पहले मैच (ओमान-नामीबिया) के आधार पर पिच का आंकलन करें तो इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं होने वाला है। ओमान और नामीबिया के बीच यहां हुए मैच में मैच 109-109 रन पर टाई हो गया था और फिर सुपर ओवर से नतीजा निकला था। उस मैच में कुल 4 छक्के लगे थे। वैसे इंग्लैंड के बल्लेबाज यहां बड़े शॉट्स खेलकर बेहतर स्कोर बना सकते हैं लेकिन उन्हें यहां तेज गेंदबाजों से संभलकर रहना होगा। इस पिच पर फास्ट बॉलर्स का जलवा देखने को जरूर मिलेगा।
आज कैसा रहेगा ब्रिजटाउन का मौसम? (Bridgetown Weather Today)
ब्रिजटाउन में खेले जाने वाले इंग्लैंड-स्कॉटलैंड मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा इस पर भी सबकी नजरें रहेंगी। आपको बता दें कि ब्रिजटाउन में सोमवार को अच्छी बारिश हुई है और आज मैच के दिन भी बारी भारिश का अनुमान है। इसके अलावा यहां उमस भी काफी रहने वाली है। हवा काफी तेज रहेगी तो उम्मीद कर सकते हैं कि ये बारिश कुछ देर मैच होने की मोहलत दे। आज ब्रिजटाउन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीमें (ENG and SCO Squads)
इंग्लैंड क्रिकेट टीमः जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन और आदिल राशिद।
स्कॉटलैंड क्रिकेट टीमः रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, ब्रैड करी, क्रिस ग्रीव्स, चार्ली टियर, मार्क वाट, ब्रैड व्हील, ओली हेयर्स, जैक जार्विस, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, साफ्यान शरीफ और क्रिस सोल।
