ENG vs SA: पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, सोनी बेकर करेंगे डेब्यू

England Cricket Team: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 2 सितंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरू होगी। 22 वर्षीय तेज गेंदबाज सोनी बेकर हेडिंग्ले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं।

England Cricket Team: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2 सितंबर से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए आगामी टूर्नामेंट्स के लिए तैयारी को परखा जाएगा।

england cricket team pti

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (pti)

इंग्लैंड के लिए सोनी बेकर करेंगे डेब्यू

22 वर्षीय तेज़ गेंदबाज सोनी बेकर इस सीरीज के पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की ओर से डेब्यू करेंगे। बेकर ने हाल ही में द हंड्रेड टूर्नामेंट में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि अगर उनका प्रदर्शन शानदार रहा तो वे साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली एशेज सीरीज के लिए भी इंग्लैंड की टीम में जगह बना सकते हैं।

End of Feed