Ashes 2023: इंग्लैंड के खिलाफ इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का जमकर चला बल्ला, जड़ दिया चौथा शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 17, 2023, 10:01 PM IST

Ashes 2023, ENG vs AUS: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 199 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका चौथा शतक है।

Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का बल्ला जमकर चला। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई टीम को संभाला। उन्होंने 199 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। 75 ओवर के मैच खत्म होने के बाद उस्मान 49.10 की स्ट्राइक रेस्ट से 224 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 110 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उस्मान ख्वाजा की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 245 के पार पहुंच गया। वहीं, 81वें ओवर की पहली गेंद पर उस्मान का जीवनदान मिला। स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद को नहीं पढ़ पाए और बोल्ड हो गए। लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया।

उस्मान का इंग्लैंड के खिलाफ चौथा शतक

उस्मान ख्वाजा इंग्लैंड के खिलाफ एक छोड़ पर डटकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी इंग्लैंड के गेंदबाजों का पसीना छुड़ाए हैं। उस्मान का यह इंग्लैंड के खिलाफ चौथा शतक है। इससे पहले 4 जनवरी 2018 को 171 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके चार साल बाद उस्मान का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ फिर जमकर बोला था। उन्होंने 5 जनवरी 2022 को 137 रन, जबकि इस मैच के दूसरी पारी में 101 रन की नाबाद पारी खेली थी।

End of Feed