ENG vs AUS 5th ODI Pitch Report, Weather: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया पांचवें ODI की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

ENG vs AUS 5th ODI Pitch Report And Seat Unique Stadium County Ground Bristol Weather Forecast In Hindi: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांत मैच की वनडे सीरीज का पांचवां और निर्णायक आज रविवार 29 सितंबर, 2024 को ब्रिस्टल के सीट यूनीक स्टेडियम (काउंटी ग्राउंड) में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और ब्रिस्टल के मौसम का ताजा हाल क्या कहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्टल में खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला
  • दो मैच में जीत के साथ निर्णायक मुकाबले से पहले 2-2 की बराबरी पर है सीरीज
  • बारिश फेर सकती है निर्णायक मुकाबले पर पानी

ENG (England) vs AUS (Australia) 5th ODI Pitch Report And Bristol Weather Forecast: चिरप्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच पांच मैचों की वनडी सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम किए थे लेकिन मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज के तीसरे और चौथे मुकाबलों में शानदार वापसी करते हुए सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है। अब सीरीज का फैसला आखिरी मुकाबले पर आकर टिक गया है। ऐसे में रविवार को खेला जाने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला हो गया है। वनडे सीरीज से पहले टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। ऐसे में दोनों की कोशिश ब्रिस्टल में खेले जाने वाले मुकाबले को जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने पर होगी। निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमें इस मुकाबले में आसानी से हार नहीं मानेंगी। सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रुक (Harry Brook) के हाथों में है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श(Mitchell Marsh) संभाल रहे हैं।

ENG vs AUS 5th ODI Pitch and Weather Report

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां वनडे पिच और वेदर रिपोर्ट

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत: (ENG vs AUS Head to Head)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का वनडे में अबतक 160 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें 65 मैच में इंग्लैंड और 90 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। जबकि 3 मुकाबले बगैर किसी परिणाम के समाप्त हुए। इंग्लैंड को 65 मुकाबलों में से 38 में जीत घर पर मिली हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड में अपने 90 में से 35 मुकाबले जीतने में सफल रहा है। ऐसे में आंकड़ों में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होती नजर आ रही है। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में एकतरफा हार के बाद इंग्लैंड ने बारिश के प्रभावित तीसरे वनडे में धमाकेदार वापसी की और हैरी ब्रूक के कप्तानी शतक की बदौलत 46 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी करने में सफल रही। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 313 रन का लक्ष्य रखा और 186 रन के बड़े अंतर से मैच अपने नाम करने में सफल रही। सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली युवा इंग्लिश टीम ने शानदार वापसी की है। जीत की लय इंग्लैंड के साथ है।

End of Feed