Women's T20 World Cup 2023: एलिस पेरी अपने नाम किया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो शायद ही कभी टूटे!

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 27, 2023, 12:18 AM IST

ऑस्ट्रेलिया की 32 वर्षीय धाकड़ ऑलराउंडर एलिस पेरी ने टी20 विश्व कप इतिहास में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो शायद ही आने वाले वर्षों में और कोई खिलाड़ी कर पाए।

केपटाउन: दुनिया की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार एलिस पेरी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया की महिला टी20 विश्व कप 2023 में खिताबी जीत के साथ अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड कर लिया है जो उनसे पहले दुनिया का और कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया। महिला टी20 विश्व कप में आठवीं बार शिरकत करते हुए पेरी छठी बार खिताब जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं।

Ellyse-Perry

ऐलिस पेरी

साल 2010 में बनीं पहली बार चैंपियन

पेरी साल 2009 से 2023 तक आयोजित महिला टी20 विश्व कप के सभी आठों संस्करणों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की सदस्य रही हैं। 18 साल की उम्र में शुरू हुआ ये सिलसिला उम्र के 32वें पड़ाव में भी जारी है। पेरी ने साल 2010 में बतौर खिलाड़ी करियर का पहला विश्व कप खिताब जीता था। उसके बाद से ये सिलसिला लगातार जारी है वो टीम के साथ खिताबी जीत का छक्का जड़ने वाली एकलौता खिलाड़ी हैं।

End of Feed