Duleep Trophy 2026 Final: पहला दिन रहा वैभव की टीम के नाम, 111 रन बनाकर नाबाद हैं ईशान

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। साउथ जोन के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने पहले दिन 384 रन बना लिए हैं। कप्तान ईशान किशन 111 रन बनाकर नाबाद हैं

टॉस जीतकर ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। ईशान किशन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 4 विकेट के नुकसान पर 384 रन बना लिए हैं। कप्तान ईशान किशन 111 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 160 गेंद में 140 रन की साझेदारी कर चुके हैं। ईस्ट जोन की ओर से टॉप के सभी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी ने 44 रनों की तेज पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का जड़ा। वैभव और ईश्वरन की जोड़ी ने अपनी टीम को शतकीय शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की।

duleep trophy final

दलीप ट्रॉफी फाइनल 2026 (साभार-X)

वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन और शिखर मोहन ने अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के तौर पर ईश्वरन 72 रन की पारी खेलकर आउट हुए। शिखर मोहन शतक से चूक गए। वह 85 रन बनाकर आउट हुए। ईस्ट जोन के टॉप-4 बल्लेबाजों में से केवल एक सस्ते में आउट हुआ। सुदीप कुमार घरामी 25 गेंद खेलकर 6 रन बनाकर आउट हो गए। ईस्ट जोन को चौथा झटका 241 के स्कोर पर लगा। लेकिन उसके बाद दो बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

End of Feed