Duleep Trophy 2025: कल से शुरू होगा दलीप ट्रॉफी का रोमांच, युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

Duleep Trophy 2025: युवा और महत्वाकांक्षी खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी के मंच पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे जब बृहस्पतिवार से लाल गेंद की इस प्रतियोगिता की अपने पारंपरिक क्षेत्रीय प्रारूप में वापसी होगी और इसके साथ ही भारत के घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत होगी।

Duleep Trophy 2025: भारत के घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट गुरुवार से अपने पारंपरिक क्षेत्रीय प्रारूप में लौट आया है। युवा और महत्वाकांक्षी खिलाड़ी इस मंच पर दमदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश करेंगे। छह क्षेत्रीय टीमों के बीच लाल गेंद से खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए अहम साबित होगा।

Duleep trophy ani

दलीप ट्रॉफी (फोटो- ANI)

दलीप ट्रॉफी का इतिहास और महत्व

दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 1960 के दशक में हुई थी। लंबे समय तक यह टूर्नामेंट उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और मध्य क्षेत्रीय टीमों के बीच खेला जाता रहा। पिछले सत्र में बीसीसीआई ने इसे भारत ए, बी, सी और डी टीमों के बीच आयोजित किया था, लेकिन खिलाड़ियों और हितधारकों ने इस प्रारूप को खास पसंद नहीं किया। इसी वजह से अब टूर्नामेंट को फिर से उसके पारंपरिक क्षेत्रीय स्वरूप में लौटा दिया गया है।

End of Feed