Duleep Trophy 2023: पुजारा ने जड़ा शानदार शतक, वेस्ट जोन ने हासिल की सेंट्रल जोन के खिलाफ बड़ी बढ़त

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 7, 2023, 06:29 PM IST

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन की टीम ने सेंट्रल जोन के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा के शानदार शतक की बदौलत अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

अलूर: अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की शतकीय पारी के दम पर पश्चिम क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शुक्रवार को तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। पुजारा की 278 गेंद में 133 रन के बूते टीम ने बारिश से प्रभावित दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 292 रन बनाकर कुल 384 रन की बड़ी बढ़त कायम कर ली।

Cheteshwar Pujara

चेतेश्वर पुजारा(साभार Cheteshwar Pujara)

खामोश रहा सरफराज खान का बल्ला

पश्चिम क्षेत्र ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 149 रन पर की। उस समय पुजारा 50 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 366 मिनट की पारी में 278 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान 14 चौके तथा एक छक्का लगाया। मध्य क्षेत्र ने दिन के पहले ही ओवर में सरफराज खान को पवेलियन की राह दिखाकर दिन की अच्छी शुरुआत की। सरफराज बीते दिन के अपने छह रन के स्कोर में बिना कोई इजाफा किये खब्बू स्पिनर सौरभ कुमार की गेंद पर विकेटकीपर उपेंद्र यादव को कैच थमा बैठे।

End of Feed