T20 WC 2024: अगर विराट कोहली को ड्रॉप करना है तो..' इंग्लैंड के दिग्गज ने अजीत अगरकर को दी खास सलाह

Virat Kohli T20 World Cup 2024: अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति टी20 क्रिकेट में कोहली के रवैये से बहुत खुश नहीं है। कोहली ने आईपीएल 2024 में आक्रामक होने की कोशिश की है लेकिन आरसीबी के अन्य बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल
  • माइकल वॉन ने अजीत अगरकर को दी सलाह
  • केएल राहुल को भी रखा बाहर

Virat Kohli T20 World Cup 2024: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के चयन को लेकर संशय की स्थिति अभी भी बरकरार है। रिपोर्ट के मुताबिक अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति टी20 क्रिकेट में कोहली के रवैये से बहुत खुश नहीं है। कोहली ने आईपीएल 2024 में आक्रामक होने की कोशिश की है लेकिन आरसीबी के अन्य बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में विराट कोहली को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को खास सलाह दी है।

Virat Kohli Ajit Agarkar

अजीत अगरकर विराट कोहली (फोटो- ICC/X)

टी20 विश्व कप टीम में विराट कोहली की जगह आईपीएल 2024 में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कोहली को विश्वकप में चयन के लिए आईपीएल में कुछ असाधारण प्रदर्शन करना होगा। कोहली ने टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की है और चार मैचों में दो अर्धशतक सहित 203 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की है। हालांकि इसके बावजूद उनकी जगह अभी भी पक्की नहीं मानी जा रही है।

End of Feed