DPL Auction 2026: आईपीएल के सबसे महंगे पंत पर अब DPL में लगेगी बोली, दांव पर 600 खिलाड़ियों की किस्मत

DPL Auction 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए बुधवार को बोली लगनी है। इस बोली में ऋषभ पंत और प्रतिका रावल जैसे मार्की नाम सहित 600 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी।

DPL Auction 2026: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत पर अब दिल्ली प्रीमियर लीग में बोली लगने वाली है। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उनकी राह लखनऊ से अलग हो गई है और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर ली। इतना ही नहीं पंत इस बार दिल्ली प्रीमियर लीग के भी कुछ मुकाबले खेलने वाले हैं और इससे पहले ऑक्शन में उनका नाम भी शामिल है। बुधवार, 1 जुलाई को दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए बोली लगेगी जिसमें 600 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी। सबकी नजरें भारतीय क्रिकेटरों ऋषभ पंत और प्रतिका रावल पर रहेंगी।

DPL Auction 2026

दिल्ली प्रीमियर लीग ऑक्शन (साभार-X)

नीलामी के लिये 400 पुरूष और 200 महिला खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जो आठ पुरूष और चार महिला टीमों के लिये चुने जायेंगे। आयोजकों द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार टीमों ने 65 पुरूष और 28 महिला खिलाड़ियों को बरकरार (रिटेन ) किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार ,’’ पुरूष वर्ग में आठों टीमों को डेढ डेढ करोड़ रूपये का पर्स मिला है जिसमें से रिटेंशन का पैसा काटा जा चुका है। बाकी बचा हुआ पैसा एक जुलाई को नीलामी में खर्च किया जा सकता है। वहीं चार महिला टीमों में से प्रत्येक के लिये पर्स 75 लाख रूपये का है जिसमे से रिटेंशन का पैसा काटा गया है।’’

End of Feed