DPL 2025: सेंट्रल दिल्ली ने जीत के साथ मारी प्लेऑफ में एंट्री, पुरानी दिल्ली बाहर

Delhi Premier League 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 अब धीरे-धीरे अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। इसमें सोमवार को कप्तान जॉन्टी सिद्धू के हरफनमौला खेल और यश ढुल (37 गेंद में 53 रन) की अर्धशतकीय पारी से सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने बारिश से प्रभावित दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी20 मैच में यहां पुरानी दिल्ली 6 को डकवर्थ-लुईस नियम से 104 रन से रौंद कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Delhi Premier League 2025: कप्तान जॉन्टी सिद्धू के हरफनमौला प्रदर्शन और यश धुल की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) टी20 में पुरानी दिल्ली 6 को डकवर्थ-लुईस नियम (डीएलएस) से 104 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

DPL Central delhi kings

सेंट्रल दिल्ली टीम (फोटो- DPL/X)

बारिश के कारण मैच 18-18 ओवर का

सोमवार को बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ और इसे घटाकर 18-18 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 5 विकेट पर 197 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में पुरानी दिल्ली 6 को डीएलएस नियम से 15 ओवर में 174 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 69 रन पर ढेर हो गई।

End of Feed