पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद टीम के कोच ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि टीम में एकता की कमी है। यही कारण है कि टीम टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन इस पूरे मुद्दे पर अब हरभजन सिंह ने अपने एक बयान से दिलचस्प मोड़ दे दिया है। पूरी दुनिया को पता है कि टीम इंडिया का अगला कोच गौतम गंभीर होंगे, लेकिन इस बीच हरभजन ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया जिस पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
गैरी कर्स्टन (साभार-X)
वहां टाइम बर्बाद न करें
हरभजन ने अपने सोशल मीडिया पर गैरी कर्स्टन का वह बयान शेयर करते हुए उन्हें टैग किया और लिखा 'वहां अपना समय बर्बाद मत करो गैरी, वापस आकर टीम इंडिया की कोचिंग करो। गैरी कर्स्टन एक महान कोच, मेंटॉर, ईमानदार और हमारे अजीज मित्र रहे हैं। ऐसा आदमी दुर्लभ ही मिलते हैं। हमारी 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के सदस्यों के साथ उनका खास रिश्ता है। वह हमारे लिए हमेशा खास रहेंगे।गैरी कर्स्टन हाल ही में पाकिस्तान टीम से जुड़े हैं। बतौर कोच पाकिस्तान टीम के साथ यह उनका पहला असाइनमेंट था जो पूरी तरह से फेल रहा। टी20 वर्ल्ड कप में बाहर होने के बाद उन्होंने टीम में एकता की कमी और खिलाड़ियों के फिटनेस पर सवाल उठाया था। इससे पहले खबरें भी सामने आ रही थी कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अच्छा न कर पाने के पीछे टीम का एकजुट न होना है। टीम तीन खेमों में बंट चुकी है। अब इस खबर पर गैरी कर्स्टन ने बयान देकर मुहर लगा दी कि सच में पाकिस्तान टीम के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज से बाहर निकल गई हो।
