कोच ने बताया रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का प्लान

रोहित शर्मा को कब संन्यास लेना चाहिए, इसको लेकर उनके कोच ने प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। पहले मैच में रोहित केवल 16 रन ही बना पाए थे।

विराट कोहली भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। वो चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हैं, लेकिन दूसरे दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा इस सीरीज का हिस्सा हैं। हालांकि, पहले मुकाबले में वो केवल 16 रन बना पाए थे और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए थे। रोहित के वनडे भविष्य पर फैसला काफी हद तक इस सीरीज में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। लेकिन इन सवालों के बीच उनके कोच दिनेश लाड ने उनका रिटायरमेंट प्लान बताया है।

rohit sharma

रोहित शर्मा (साभार-X)

कोच ने बताया रोहित का रिटायरमेंट प्लान

रोहित के कोच ने हिटमैन का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने 16 रन बनाए, लेकिन आउट कैसे हुए, यह सबने देखा। मैं पहले से कह रहा हूं कि वह 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा है। मैं चाहूंगा कि रोहित वर्ल्ड कप खेले, जीते और उसके बाद रिटायरमेंट ले। उन्होंने आगे कहा कि रोहित ने अभी रिटायरमेंट नहीं लिया है और वह जल्द ही बाउंस बैक करेंगे। रोहित को वर्ल्ड कप खेलना ही है। रोहित को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। वर्ल्ड कप खेलने के बाद हंड्रैड पर्सेंट रिटायरमेंट लेगा।

End of Feed