टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहा है RCB का यह बल्लेबाज- पूर्व दिग्गज का बड़ा दावा

Dinesh Karthik on Devdutt Padikkal: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बेंगलुरु की बड़ी जीत में पडिक्कल ने अहम भूमिका निभाते हुए 29 गेंद में 50 रन बनाए। दिनेश कार्तिक का मानना ​​है कि उन्हें लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा।

Dinesh Karthik on Devdutt Padikkal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर दिनेश कार्तिक का मानना है कि देवदत्त पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद जिस तरह आईपीएल में बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए उन्हें लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा। रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बेंगलुरु की बड़ी जीत में पडिक्कल ने अहम भूमिका निभाते हुए 29 गेंद में 50 रन बनाए। चिन्नास्वामी स्टेडियम में पडिक्कल की संयमित पारी के बारे में पूछे जाने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजी कोच की भी भूमिका निभाने वाले कार्तिक ने शुरुआत के मुश्किल दौर में उनके संयम की तारीफ की जिसके बाद इस बल्लेबाज खुलकर खेलना शुरू किया।

RCB (3)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो साभार- BCCI/IPL)

दिनेश कार्तिक का बड़ा दावा

कार्तिक ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात है उनका पक्का इरादा। ऐसी पिच पर जब शुरुआत में रन आसानी से नहीं बनते तो कई बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हैं और अपना विकेट गंवा बैठते हैं। जब हालात मुश्किल थे तब भी देवदत्त ने धैर्य बनाए रखने का साहस दिखाया।' उन्होंने कहा, 'आप देख सकते हैं कि जैसे ही उन्हेंने पहली बाउंड्री लगाई तो फिर अपनी बल्लेबाजी का गियर बदल दिया। वह एकदम सही क्रिकेट शॉट खेल रहे हैं और गेंद को काफी दूर तक मार रहे हैं। अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे तो उन्हें लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं और हम जानते हैं कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।'

End of Feed