Dinesh Karthik Retirement: 17 साल, 6 टीम और एक खिताब, हार के दुख और नम आंखों के साथ दिनेश कार्तिक ने कहा आईपीएल को अलविदा, ऐसा रहा उनका करियर

Dinesh Karthik IPL Retirement form IPL: आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ। जानिए कैसा रहा उनका करियर और की लीग से कितनी कमाई?

KEY HIGHLIGHTS
  • दिनेश कार्तिक ने कहा आईपीएल को अलविदा
  • राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला आईपीएल का आखिरी मैच
  • साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ हुई थी शुरुआत

Dinesh Karthik IPL Retirement: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के आईपीएल करियर का अंत बुधवार को आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में हार के साथ हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 172 रन का स्कोर 20 ओवर में खड़ा कर सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 173 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में 6 गेंद और 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

Dinesh Karthik

दिनेश कार्तिक(साभार IPL/BCCI)

दिनेश कार्तिक का पवेलियन लौटते वक्त किया दर्शकों का अभिवादन

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 के आगाज से पहले ही ऐलान कर दिया था कि यह उनके करियर का आखिरी सीजन होने जा रहा है। राजस्थान के खिलाफ हार के बाद जब टीम वापस स्टेडियम लौट रही थी तब वो सबसे आगे थे। अपना हाथ में विकेटकीपिंग ग्लव्स को ऊपर उठाते हुए उन्होंने दर्शकों को अभिवादन किया और ड्रेसिंग रूम में चले गए। डीके के हाव-भाव और व्यवहार से इस बात के साफ संकेत मिले कि वो अपने करियर का आखिरी आईपीएल मैच खेल चुके हैं।

End of Feed