गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर दिनेश कार्तिक ने दी प्रतिक्रिया, बताया क्यों आक्रामक हैं गौतम

IND vs BAN: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने गौतम गंभीर के आक्रामक रवैये पर प्रतिक्रिया दी है। अब कार्तिक लीजेंड लीग क्रिकेट में एक्शन में होंगे। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गौतम गंभीर पर प्रतिक्रिया दी है।

IND vs BAN: गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेगी। उनकी कोचिंग में टी20 क्रिकेट की शुरुआत दो धमाकेदार हुई थी और श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया था, लेकिन वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अब बारी टेस्ट की है और सामने बांग्लादेश की टीम है जो पाकिस्तान को उसके घर में पटखनी देकर यहां पहुंची है।

sports photo story, photo story sports, khel photo story  (20)

गौतम गंभीर और केएल राहुल (साभार-BCCI)

लेकिन इस बीच टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उनके काम करने के तरीके पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर अतीत में अपने खिलाड़ियों के बचाव के लिये ही आक्रामक होते नजर आये हैं। कार्तिक ने कहा कि गंभीर की आक्रामकता कभी भी गैर जरूरी नहीं थी।

End of Feed