विश्व कप के बीच आपस में भिड़े PAK प्लेयर्स...टीम में बढ़ी अंदरूनी कलह? अटकल पर PBC की आई यह सफाई

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 05:06 PM IST

ICC Cricket World Cup 2023: पीसीबी की विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ मीडिया के एक वर्ग द्वारा प्रसारित अफवाहों के विपरीत, पीसीबी स्पष्ट रूप से आश्वासन देता है कि टीम एकजुट है और इन अप्रमाणित दावों का कोई सबूत नहीं है।’’

ICC Cricket World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत में आईसीसी विश्व कप में भाग ले रही राष्ट्रीय टीम में कलह और अंदरूनी झड़प की खबरों को सोमवार को खारिज कर दिया। पीसीबी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बाबर आजम के नेतृत्व वाली टीम में किसी भी आंतरिक कलह के अटकलों का खंडन किया।

pak team

पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी एकजुट होकर बात करते हुए। (फाइल)

टीम में फूट की बढ़ती अफवाहों के बाद पीसीबी को स्थिति साफ करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पाकिस्तान के कुछ पत्रकारों ने टीम में कथित झगड़े के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है । इन पत्रकारों ने सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद अधिक विवरण देने का वादा किया।

End of Feed