MS Dhoni six helps RCB Win: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 27 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर दिया है। इस मैच में कप्तान फाफ डु प्लेसिस की फील्डिंग और बैटिंग का तो योगदान रहा है साथ ही मैच का टर्निंग प्वाइंट मैच का आखिरी ओवर रहा। जिसमें यश दयाल ने केवल 7 रन दिए और सीएसके को क्वालिफाई करने से रोक दिया।
महेंद्र सिंह धोनी का गगनचुंबी छक्का
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मैच को 18 रनों से जीतने की जरूरत थी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करत हुए 218 रन बनाए ऐसे में अगर उन्हें जीतना था तो सीएसके को कैसे भी 200 रन नहीं बनाने देने थे। टीम ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की और सीएसके को शुरुआती झटके दिए। लेकिन बाद में महेंद्र सिंह धोनी और जडेजा ने मैच चेन्नई की ओर खींच लिया। ऐसे में आखिरी ओवर में सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 17 रन चाहिए थे और यश दयाल ने वहां पर अपनी क्लास दिखाई और मैच सीएसके के जबड़े से छीन लिया।
धोनी के छक्के से ऐसे हुआ आरसीबी को फायदा
दरअसल आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने 110 मीटर का गगनचुंबी छक्का जड़ा। ये इस सीजन का सबसे लंबा सिक्स था। इस छक्के के बाद पुरानी गेंद जो कि गिली हो गई थी वह मैदान से बाहर चली गई और उसकी जगह आरसीबी को नई गेंद मिल गई जिसके चलते यश दयाल को बॉल को सही जगह पर डालने में आसानी हुई और पहली बॉल की तरह बाकि गेंदे उनके हाथ से नहीं फिसली ऐसे में धोनी के सिक्स ने एक प्रकार से आरसीबी को मदद ही की।
दिनेश कार्तिक ने भी सिक्स को बताया टर्निंग प्वाइंट
मैच के बाद आरसीबी के स्टार विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने एक शानदार स्पीच दी और बताया कि कैसे एमएस धोनी के छक्के ने सब कुछ बदल दिया। कार्तिक ने कहा कि 'आज सबसे अच्छी बात यह हुई कि धोनी ने गेंद को मैदान के बाहर मारा, फिर हमें एक नई गेंद मिली और गेंदबाजी करना भी बेहतर था।'
आरसीबी की राजस्थान या फिर हैदराबाद से टक्कर
चौथे स्थान पर रहने के बाद आरसीबी अब 24 मई को एलिमिनेटर खेलेगी। इस मैच में उनका मुकाबला उस टीम से होगा जो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने तालिका में शीर्ष पर स्थान पक्का कर लिया है, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद दो टीमें होंगी जो उस स्थान पर समाप्त कर सकती हैं। इसलिए, ये दो टीमें हैं जिनसे आरसीबी एलिमिनेटर में भिड़ेगी।
