IND vs SA: गलतियों से सबक लेकर खास तैयारी कर रहे हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के सामने परेशानी में नजर आए थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट में उन्होंने इसके लिए खास तैयारी की है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में स्पिन गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों के संघर्ष को देखते हुए साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल ने सोमवार को यहां स्पिनरों के सामने एक पैड पहन कर लगभग तीन घंटे तक जमकर अभ्यास किया। यह वैकल्पिक अभ्यास सत्र था जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन ने अपने दाहिने पांव के पैड को निकाल कर अभ्यास किया। सुदर्शन यहां खेले गए पहले टेस्ट मैच में अंतिम एकादश में शामिल नहीं थे और इसकी भी कोई गारंटी नहीं है कि उन्हें गुवाहाटी में मौका मिलेगा।

ind vs SA

प्रैक्टिस सेशन में टीम इंडिया (साभार-x)

बाएं हाथ के स्पिनरों और ऑफ स्पिनरों के सामने अपने अगले पैर में पैड के बिना बल्लेबाजी करने का मतलब था कि उन्हें पिंडली या किसी भी खुले हिस्से पर चोट लगने से बचने के बारे में विशेष रूप से सतर्क रहना पड़ता है। यह बल्लेबाजी अभ्यास की पुरानी पद्धति है, जिसमें कोच इस बात पर जोर देते हैं कि बल्लेबाज गेंद को रोकने के लिए अपने फ्रंट पैड की बजाय अपने बल्ले का अधिक उपयोग करें।

End of Feed