India vs England 4th Test: दूसरा धोनी हो रहा है तैयार , इस बल्लेबाज की बैटिंग देखकर गावस्कर ने पढ़े तारीफ में कसीदे

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 26, 2024, 09:13 AM IST

Sunil Gavaskar on Dhruv jurel: भारत के पूर्व धाकड़ क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ध्रुव जुरेल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने उन्हें एमएस धोनी जैसा चपल और चालक क्रिकेटर करार दिया है।

Sunil Gavaskar on Dhruv jurel: भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने रांची टेस्ट में भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में डगमगाती नैय्या पार लगा दी। जब जुरेल बल्लेबाजी करने उतरे थे तब टीम इंडिया ने इंग्लैंड के पहली पारी में बनाए 353 रन के जवाब में 6 विकेट 171 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। पहली पारी के बीच ही टीम इंडिया के ऊपर हार का खतरा मंडराने लगा था। ऐसे में जुरेल ने दूसरे दिन कुलदीप यादव के साथ मिलकर टीम को 7 विकेट पर 219 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया था।

Dhruv Jurel

ध्रुव जुरेल

पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मचाया धमाल

इसके बाद रविवार को जुरेल ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ते हुए टीम इंडिया को 307 रन तक पहुंचा दिया। जुरेल दुर्भाग्यशाली रहे और टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ने से चूक गए। 149 गेंद में 90 रन की पारी खेलकर वो हार्टली की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस पारी के दौरान जुरेल ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। जुरेल ने कुलदीप यादव के साथ आठवें विकेट के लिए 76(202) रन की साझेदारी की। इसके बाद डेब्यूटेंट आकाशदीप के साथ 40(75) रन की साझेदारी की। अंत में सिराज और जुरेल के बीच 14(14) रन की साझेदारी हुई। जुरेल 307 के स्कोर पर भारत के पहली पारी में आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे।

End of Feed