ICC World Cup 2023: धोनी के धुरंधर ने जड़ा वर्ल्ड कप डेब्यू में आतिशी शतक, बने पहले शतकवीर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 5, 2023, 08:19 PM IST

Devon Conway Century, ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने अपने विश्वकप करियर की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ आतिशी शतक के साथ की। वो वर्ल्ड कप 2023 में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

अहमदाबाद: आईपीएल में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए रनों का अंबार लगाने वाले कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने धमाकेदार अंदाज में वर्ल्ड कप डेब्यू किया है। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए 36 गेंद में अपना अर्धशतक 8 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने शतक 83 जड़ दिया। इसके साथ ही कॉन्वे वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे रचिन रवींद्र ने महज 82 गेंद में शतक पूरा करके कॉन्वे का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Devon Conway World Cup Century Against England

इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 के उद्घाटन मुकाबले में शतक का जश्न मनाते हुए डेवोन कॉन्वे

बने विश्व कप 2023 के पहले शतकवीर

बांए हाथ के 32 वर्षीय बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे आईसीसी विश्व कप 2023 के पहले शतकवीर बन गए हैं। करियर के 23वें वनडे की 22वीं पारी में कॉन्वे ने अपना पांचवा शतक पूरा किया। उन्होंने शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और 2 छक्के जड़े।

End of Feed