दो साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में देवदत्त पडिक्कल का टीम इंडिया में वापसी का सीक्रेट प्लान

देवदत्त पडिक्कल दो साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा और इस बात की पूरी संभावना है कि टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी पडिक्कल ही करेंगे।

शनिवार को जैसे ही साई सुदर्शन के श्रीलंका दौरे से बाहर होने की खबर कन्फर्म हुई, पडिक्कल के लिए खुद को टीम में शामिल करने का सुनहरा मौका था। उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लिया और श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में शतकीय पारी खेल दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पडिक्कल 143 रन बनाकर नाबाद थे और उन्होंने प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली थी। श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा और इस बात की पूरी संभावना है कि टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी पडिक्कल ही करेंगे।

DEVDUTT PADIKKAL

देवदत्त पडिक्कल (साभार-x)

दो साल बाद करेंगे वापसी

देवदत्त पडिक्कल रेड बॉल क्रिकेट में भारत के लिए दो साल बाद खेलेंगे। लेकिन इसकी शुरुआत उन्होंने बहुत पहले ही कर दी थी। देवदत्त ने लगभग दो साल बाद भारत की सफेद जर्सी में संभावित वापसी की नींव कई घंटों में रखी गई जो उन्होंने कोलंबो जाने से पहले अपने बचपन के कोच मोहम्मद नसीरुद्दीन के साथ बिताए थे। श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला की तैयारी के लिए इन दोनों ने योजना तैयार की जिसके तहत उन्होंने श्रीलंका की पिचों की तरह भरपूर टर्न देने वाली पिचों पर कूकाबुरा गेंदों से खेलना शुरू किया।

End of Feed