EXCLUSIVE: विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली! बचपन के कोच ने किया बड़ा खुलासा

स्पोर्ट्स नाउ के साथ एक खास बातचीत में दिल्ली टीम के मेंटर राजकुमार शर्मा ने अपने रोल, दिल्ली क्रिकेट, विराट कोहली और भी बहुत कुछ के बारे में बात की। दिल्ली ने रविवार (11 अक्टूबर) से बंगाल के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी कैंपेन की शुरुआत की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार शर्मा ने दिल्ली क्रिकेट में वापसी की है और वे 2026-27 सीजन के लिए DDCA ने उन्हें ओवर-ऑल दिल्ली टीम का मेंटर बनाया है। विराट कोहली के बचपन के कोच रहे राजकुमार, दिल्ली की सीनियर टीम और एज-ग्रुप टीमों के साथ मिलकर दिल्ली क्रिकेट की अगली पीढ़ी को पहचानने और उन्हें तैयार करने का काम करेंगे। रणजी ट्रॉफी सीजन शुरू होने से पहले, इस अनुभवी कोच ने स्पोर्ट्स नाउ से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली, दिल्ली क्रिकेट के बारे में बात की, उसके कुछ मुख्य अंश-

rajkumar sharma

कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से खास बातचीत।

सवाल: आपने पहले दिल्ली के साथ हेड कोच के तौर पर काम किया है। इस बार आप मेंटर हैं। दोनों में क्या अंतर है?

राजकुमार: दोनों के अलग-अलग रोल हैं और इस बार मुझे DDCA ने मेंटर का पद दिया है। मैं उनका शुक्रगुजार हूं। मुझे ओवरऑल क्रिकेट देखने के लिए कहा गया है। चाहे वह रणजी ट्रॉफी हो, अंडर-23 हो, अंडर-19 हो, या अंडर-16 हो। तो ओवरऑल मुझे कोच और खिलाड़ियों की मदद करनी है। देखते हैं क्या होता है।

End of Feed