दिल्ली कैपिटल्स के लिए गुड न्यूज, लुंगी एन्गिडी को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी (वीडियो)

दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए लुंगी एन्गिडी को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई।

दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए गुड न्यूज हैं। दरअसल तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी से बाहर निकलते हुए देखा गया है। इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कैच लेने के प्रयास में वह सिर के बल गिर पड़े थे। एन्गिडी की चोट इतनी गंभीर थी कि फिजियो ने फौरन उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी।

Lungi Ngidi discharged from BLK Max Super Speciality Hospital

लुंगी एन्गिडी (साभार-X)

दिल्ली पुलिस की तत्परता को सलाम

लुंगी एन्गिडी को बिना किसी देरी के अस्पताल ले जाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कोटला से लेकर राजेंद्रनगर BLK-Max Super Speciality हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडर तैयार किया। इसी का नतीजा था कि दिल्ली की व्यस्त ट्रैफिक के बीच लुंगी को कोटला से वहां ले जाने में केवल 11 मिनट का वक्त लगा। क्रिकेट फैंस दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed