Delhi Capitals New Captain: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया कप्तान

Delhi Capitals New Captain: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इससे पहले हर टीम ने अपनी कमर कस ली है। इस क्रम में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। मेग लैनिंग को रिलीज किए जाने के बाद यह तय था कि दिल्ली की कमान किसी नए खिलाड़ी को दी जाएगी।

Delhi Capitals New Captain: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स की टीम नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी। टीम मैनेजमेंट ने इसको लेकर फैसला ले लिया है। जिसकी घोषणा मंगलवार शाम 6 बजे कर दी गई। WPL 2026 में जेमिमा रॉड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान होंगी और इसकी घोषणा कर दी गई है। ऑक्शन से पहले इस टीम ने अपने कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया था। लैनिंग इस सीजन यूपी वॉरियर्स से खेलती नजर आएंगी।

delhi capitals New Captain

दिल्ली कैपिटल्स (साभार-WPL)

शानदार रहा था लेनिंग का प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान लैनिंग की बात करें तो उन्होंने इस टीम को पिछले तीनों सीजन 2023, 2024 और 2025 में फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि हर बार यह टीम फाइनल में जाकर हार गई और उसे रनर-अप के तौर पर संतोष करना पड़ा। इस टीम को फाइनल में दो बार मुंबई इंडियंस के हाथों जबकि एक बार आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

End of Feed