WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को रौंदा, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मारी एंट्री

WPL 2025 DC vs UPW Highlights: मैग लेनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महिला प्रीमियर लीग 2025 में अपना धमाकेदार प्रदर्शन लगातार जारी रखा है। दिल्ली की टीम ने यूपी वॉरियर्स को रोमांचक मैच में मात दे दी है। इसी के साथ वे अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

WPL 2025 DC vs UPW Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के तहत बुधवार, 19 फरवरी को वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने यूपी वॉरियर्स (UPW) को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, यूपी वॉरियर्स लगातार दूसरी हार के बाद टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है।

DELHI WPL

दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- WPL)

यूपी वॉरियर्स की शानदार शुरुआत

यूपी वॉरियर्स ने पावरप्ले में 66 रन बनाकर शानदार शुरुआत की। किरण नवगीरे ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 51 रन की पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी साथी दिनेश वृंदा ने 15 गेंदों में 16 रन बनाए, लेकिन कप्तान दीप्ति शर्मा और टहलिया मैकग्राथ सस्ते में आउट हो गईं।श्वेता सेहरावत ने 37 रन की पारी खेलकर टीम को स्थिरता दी, लेकिन मरिजान कैप ने उन्हें आउट कर दिया। चिनेल हेनरी के छोटे से प्रदर्शन ने यूपी वॉरियर्स को 166 रन का स्कोर खड़ा करने में मदद की। हेनरी, जो एलिसा हिली की जगह टीम में शामिल हुईं, ने 15 गेंदों में 33 रन बनाए।

End of Feed