Women Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में उतरते ही भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जैसे ही प्लेइंग इलेवन की घोषणा की दीप्ति शर्मा 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाली भारत की पहली ऑलराउंडर बन गई। वह भारत की तीसरी और ओवरऑल 12वीं खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 में यह मुकाम हासिल किया है। भारत की ओर से सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हरमनप्रीत कौर ने खेला है। हरमन ने 202 जबकि स्मृति मंधाना 171 टी20 मैच खेल चुकी हैं। 2018 में एशिया कप में डेब्यू करने वाली दीप्ति पिछले दो सीजन से इस टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं।
दीप्ति शर्मा (साभार-X)
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो दीप्ति भारत की सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह अब तक इस फॉर्मेट में 168 विकेट चटका चुकी हैं। इतना ही नहीं वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दुनिया की सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने हालिया टी20 वर्ल्ड कप में झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी। दीप्ति के नाम 356 विकेट है। उन्होंने बेथ मूनी को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले बाहर हुआ साउथ अफ्रीका का प्राइम गेंदबाज
