IPL 2023: धोनी के संन्यास को लेकर अब दीपक चाहर ने दिया बड़ा अपडेट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 20, 2023, 08:57 PM IST

Deepak Chahar vs MS Dhoni: आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की खबर तेज हो गई है। उनके संन्यास को लेकर इस बार कोई और नहीं उनकी टीम के सदस्य गेंदबाज दीपक चाहर ने बड़ा अपडेट दिया है।

Deepak Chahar vs MS Dhoni: विकेट के पीछे से मैच का रूख बदल देने वाले एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। आईपीएल में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य और तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इस बार संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। दीपक चाहर इस बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। वे टीम के अहम गेंदबाजों में से एक हैं। लीग में शानदार गेंदबाजी कर चेन्नई को कई बार जीत दिला चुके हैं।

Deepak Chahar vs MS Dhoni

एमएस धोनी और दीपक चाहर। (फोटो - Instagram)

चाहर ने कही यह बात

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार पेसर दीपक चाहर ने एक इंटरव्यू में कहा कि, पूर्व भारतीय कप्तान धोनी अगले कुछ सीजन खेल सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि किसी ने नहीं कहा कि यह उनका आखिरी साल होगा। उम्मीद है कि वह और खेलेंगे। हमें ऐसी कोई बात नहीं पता है। हम चाहते हैं कि वह जितना खेल सकें, खेलें। वे खुद जानते हैं कि उनको कब संन्यास लेना है। हमने इसे पहले ऐसा तक देखा था कि उन्होंने टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास लिया था। मुझे उम्मीद है कि वह खेलना जारी रखेंगे। उनके नेतृत्व में खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उसके साथ खेलना एक सपना रहा है।

End of Feed