DCW vs MIW Match Toss Update: मेग लैनिंग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी मुंबई इंडियंस

DCW vs MIW Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स लगातार अपना तीसरा फाइनल खेल रही है, जबकि मुंबई के लिए यह दूसरा फाइनल मुकाबला है।

DCW vs MIW Aaj ka Toss kaun Jeeta: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला आज मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रात 8 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि शाम 7.30 बजे होना था, लेकिन क्लोजिंग सेरेमनी के चलते 10 मिनट देर से होगा। दिल्ली कैपिटल्स की नजर पहली ट्रॉफी पर होगी जबकि मुंबई दूसरी बार ट्रॉफी उठाना चाहेगी। पहले सीजन के फाइनल में यह दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां मुंबई इंडियंस के हाथ बाजी लगी थी। हालांकि, इस सीजन में मुंबई की टीम के खिलाफ दिल्ली का प्रदर्शन दमदार रहा है।

AAJ KA TOSS KAUN Jeeta WPL Final

आज का टॉस कौन जीता, दिल्ली और मुंबई के बीीच मुकाबला (साभार-X)

टॉस की भूमिका क्या होगी?

ब्रेबोर्न की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजी को मदद मिलने की संभावना है और स्पिन फ्रैंडली पिच मुंबई के लिए फायदेमंद साबित होहा। यहां ओस पड़ती है, इसके बावजूद मौजूदा सीजन में यहां हुए तीनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान पर टीमें रन-चेज करना पसंद करती हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इसलिए इस मैदान पर टॉस की भूमिका अहम होने वाली है।

End of Feed