DC vs RR Pitch Report: दिल्ली और राजस्थान के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, DC vs RR Pitch Report Today Match: आईपीएल 2024 में आज सीजन का 56वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें। राजस्थान की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से एक जीत दूर है, जबकि दिल्ली को टॉप-4 में आने के लिए ये मैच अच्छे अंतर से जीतना होगा। आज का मुकाबला दिल्ली के अरुण जटेली स्टेडियम में खेला जाना है। आइए जानते हैं कि कैसी होगी इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा है दिल्ली के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का 56वां मुकाबला आज
  • दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर
  • मुकाबले के आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा

IPL 2024, DC vs RR Pitch Report Today Match: आज इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का मैच आयोजित होने जा रहा है। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मजबूती से बनी हुई है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिलहाल 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है लेकिन अगर वो आज के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अच्छी तरह जीती तो टॉप-4 में पहुंच सकती है।

DC vs RR Pitch Report, IPL 2024 Today Match

दिल्ली-राजस्थान मैच पिच रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होने वाले इस आईपीएल मुकाबले से पहले जानने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों टीमों का आईपीएल इतिहास में आमना-सामना कैसा रहा है और क्या कहते हैं आंकड़े। अब तक दिल्ली और राजस्थान के बीच 28 आईपीएल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में 15 बार राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली की टीम ने 13 मैच जीते हैं। अब आपको बताते हैं कि आज के मुकाबले में कौन से स्टार खिलाड़ी चर्चा में रहने वाले हैं। मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से उनके कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ-साथ जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Frazer-McGurk), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और अक्षर पटेल (Axar Patel) से सभी फैंस को काफी उम्मीदें होंगी। उधर, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से उनके स्टार ओपनर्स यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और जोस बटलर (Jos Buttler) के अलावा टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) और गेंदबाजी विभाग में ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पर सबकी निगाहें रहेंगी।

End of Feed