DC vs RCB Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

DC vs RCB Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो इस सीजन का तीसरा मुकाबला है। पिछला मुकाबला दिल्ली के नाम रहा है।

DC vs RCB Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल मे आज आरसीबी की टीम का सामना फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इस मैदान पर इस सीजन का यह तीसरा मुकाबला है। अब तक खेले गए दो मुकाबलों में एक में दिल्ली को हार मिली है जबकि दूसरे मैच में सुपर ओवर में कैपिटल्स को जीत मिली थी। प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली को अगर टॉप दो में फिनिश करना है तो वह यह मुकाबला जीतना चाहेगी। इस सीजन जब दिल्ली चिन्नास्वामी में उतरी थी तो बाजी कैपिटल्स के हाथ लगी थी। अब आरसीबी के पास बदला लेने का मौका है।

AAJ KA TOSS KAUN JEETA

दिल्ली और बेंगलुरू का मुकाबला (साभार-TNN0

क्या कहते हैं अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े

दिल्ली के इस मैदान पर अब तक कुल 92 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 45 मुकाबला पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है जबकि 46 मुकाबला चेज करने वाली टीम के नाम रहा है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। इस मैदान पर दिल्ली की टीम 86 मैच खेली है जिसमें से उसे 38 में जीत और 46 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

End of Feed