DC vs KKR Match Toss Update: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत आज, जानिए किसने जीता टॉस

DC vs KKR Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स की कोलकाता नाइट राइडर्स की से भिड़ंत हो रही है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता का हाल बेहाल हो गया है। 9 मैच में तीन जीत के साथ वो सातवें स्थान पर है। उसके लिए दिल्ली के खिलाफ मुकाबला करो या मरो का बन गया है। आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

DC vs KKR Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत हो रही है। यह मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अक्षर पटेल(Axar Patel) की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन सीजन में अच्छा रहा है। आरसीबी ने 9 मैच में 6 में जीत दर्ज की और 3 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। 12 अंक के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर काबिज है प्लेऑफ में एंट्री का मजबूती से दावा पेश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 9 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ संघर्ष कर रही है। उसके खाते में महज 7 अंक हैं। पंजाब के खिलाफ उसका पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में उसके लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। केकेऔर को बाकी बचे पांच मैच में से कम से पांचों में जीत दर्ज करनी होगी। तभी 17 अंक के साथ वो प्लेऑफ में पहुंच सकती है। इसलिए केकेआर के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला अहम हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली और कोलकाता की भिड़ंत में किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला? दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

DC vs KKR Aaj Ka toss Kaun Jeeta

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आज का टॉस कौन जीता

कैसी रही है दिल्ली और कोलकाता के बीच भिड़ंत(DC vs KKR Head to Head)

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 33 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में 18 बार कोलकाता ने दिल्ली को शिकस्त दी है। जबकि 15 मैचों में दिल्ली ने बाजी मारी है। आज कोलकाता और दिल्ली के बीच होने वाला मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड पर होने जा रहा है। दिल्ली के मैदान के आंकड़ों पर गौर करें तो इस ग्राउंड पर अब तक आईपीएल इतिहास में कोलकाता और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 10 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें टक्कर कांटे की देखने को मिली है क्योंकि दोनों टीमों ने 5-5 मैच जीतने में सफलता हासिल की है।

End of Feed