Dawid Malan Retirement: इंग्लैंड के पूर्व नंबर 1 टी20आई बल्लेबाज डेविड मलान ने 37 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। 22 टेस्ट, 30 वनडे और 62 टी20आई के करियर के साथ, मलान ने क्रिकेट जगत पर अपनी शानदार छाप छोड़ी है।
डेविड मलान (फोटो- ICC)
वह जोस बटलर के साथ इंग्लैंड के केवल दो पुरुष बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक बनाए हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर किए जाने के बाद उनके रिटायरमेंट के संकेत साफ दिखाई दिए जा रहे थे जो कि अब कंफर्म हो गए हैं।
