David Warner: आखिरी टेस्ट मैच से पहले मुसीबत में फंसे डेविड वॉर्नर, कीमती सामान हुआ चोरी

David Warner backpack stolen: अपने आखिरी टेस्ट मैच खेलने से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर के साथ एक दुर्घटना हो गई है। इसे लेकर वे काफी परेशान हैं और उन्होंने इमोशनल वीडियो भी शेयर किया है।

David Warner Robbery: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच में दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर आखिरी बार इस फॉर्मेंट में टीम का नेतृत्व करते दिखाई देने वाले है। 3 जनवरी से सिडनी में होने वाले टेस्ट के लिए तैयारी में जुटे वॉर्नर के साथ मैच से पहले ही एक दुर्घटना हो गई है। दरअसल उनका बैग चोरी हो गया है। इसमें कई कीमती सामान मौजूद था जो कि वॉर्नर के दिल के काफी करीब है।

David Warner backpack stolen

डेविड वॉर्नर (फोटो- David Warner instagram screengrab)

अपने रिटायरमेंट टेस्ट मैच की शुरुआत से एक दिन पहले डेविड वॉर्नर ने एक इमोशनल वीडियो जारी किया और अपना बैग वापस लौटाने की गुजारिश की है। वार्नर ने खुलासा किया कि उनका बैकपैक चोरी हो गया था। महान बल्लेबाज ने आगे कहा कि बैग में उनकी बैगी ग्रीन्स हैं, जिसे वह आखिरी बार टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते समय वापस लेना पसंद करेंगे।

End of Feed