रिकी पॉन्टिंग को सता रहा है धाकड़ कंगारू खिलाड़ी का टेस्ट करियर खत्म होने का डर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 2, 2023, 02:00 PM IST

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल होकर स्वदेश वापस लौटने वाले डेविड वॉर्नर के टेस्ट करियर का दुखद अंत होने की चिंता ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग को सता रही है।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग को डर है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे डेविड वॉर्नर पर एशेज श्रृंखला से बाहर होने का खतरा है और लंबे समय से बल्ले से नाकाम रहने के बाद उनके टेस्ट करियर का दुखद अंत हो सकता है। पॉन्टिंग को लगता है कि वार्नर इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली एशेज टीम में जगह पाने के लिए संघर्ष करेंगे और उनका टेस्ट करियर शायद उनकी शर्तों पर खत्म नहीं होगा।

Ricky-ponting-David-Warner

रिकी पॉन्टिंग और डेविड वॉर्नर(साभार ICC)

भारत दौरे पर निराशाजनक रहा वॉर्नर का प्रदर्शन

वॉर्नर का भारत दौरे पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा जहां उन्होंने कोहनी में फ्रेक्चर के कारण स्वदेश लौटने से पहले तीन पारियों में एक, 10 और 15 रन बनाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2019 में पिछले इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ 9.5 के औसत से रन बनाए थे। पॉन्टिंग ने ‘आरएसएन क्रिकेट’ से कहा 'मैंने उन्हें अपने चक्र के बारे में बात करते हुए सुना है। मौजूदा चक्र विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद समाप्त हो जाएगा जो स्पष्ट रूप से पहले एशेज टेस्ट से एक सप्ताह पहले है और मुझे लगता है कि सब कुछ ठीक रहा तो वह कम से कम इस टेस्ट मैच के अंत तक डेविड को अपने साथ रखना चाहते हैं।'

End of Feed