भारत के खिलाफ किलर मिलर ने गुवाहाटी में ढाया कहर, शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:00 AM IST

david miller century: दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर रविवार को गुवाहाटी में आतिशी शतक जड़कर टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके लेकिन उन्होंने इस पारी के दौरान कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। मिलर ने अपनी आतिशी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को शर्मनाक हार से बचा लिया।

गुवाहाटी: भारत ने रविवार को गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 16 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर भी 2-0 के अंतर से कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम 237 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी केवल 16 रन के मामूली अंतर से जीत दर्ज कर सकी। जवाबी हमला करने उतरी द. अफ्रीका ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 221 रन बनाए। इसकी वजह किलर मिलर के नाम से प्रसिद्ध डेविड मिलर की आतिशी शतकीय पारी रही। इस दौरान उन्हें दूसरे छोर से क्विंटन डिकॉक जैसे धाकड़ बल्लेबाज का भी साथ मिला।

David-Miller-Quinton-de-Kock

मिलर ने पांचवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंद में लगातार छक्के जड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरा शतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े। अंत में मिलर 47 गेंद में 106 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं क्विंटन डिकॉक ने 48 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी खेली।

End of Feed