IND vs SA 2nd T20I: डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक के बीच गुवाहाटी में होगी अनोखी जंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 06:30 AM IST

Most T20I runs Scorer for South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका की बीच रविवार को गुवाहाटी में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान मेहमान टीम के खेमे में क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर जैसे दो धाकड़ खिलाड़ियों के बीच रनों की एक अलग जंग देखने को मिलेगी।

गुवाहाटी: टी20 क्रिकेट की दुनिया में किलर मिलर के नाम से प्रसिद्ध दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज का बल्ला भारत के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में नहीं चला। विकेटों की पतझड़ के बीच वो केवल एक गेंद का सामना कर सके और अर्शदीप सिंह ने उसी गेंद पर उनकी गिल्लियां बिखेर कर पवेलियन वापस भेज दिया। वहीं सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी 4 गेंद में 1 रन बनाकर अर्शदीप की गेंद पर बोल्ड हो गए।

Quinton-de-Kock-and-David-Miller

Image Credit: AP

आईपीएल वाले फॉर्म पर होगी दोनों की नजर

पहले मुकाबले में ऐसे निराशाजनक प्रदर्शन के बाद डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक की नजरें गुवाहाटी में आईपीएल 2022 में किए प्रदर्शन को दोहराने पर होंगी। दोनों खिलाड़ियों के बीच गुवाहाटी में अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला दक्षिण अफ्रीफी बल्लेबाज बनने पर होंगी।

डिकॉक ने लखनऊ के लिए और मिलर ने गुजरात के लिए मचाया था धमालआईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलते हुए मिलर ने 16 मैच में 9 बार नाबाद रहते हुए 68.71 के औसत और 142.73 के स्ट्राइक रेट से 481 रन बनाए थे और गुजरात को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए क्विंटन डिकॉक ने 15 मैच में 36.29 के औसत और 148.97 के स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए थे।

End of Feed