Darren Bravo: टीम में चयन ना होने पर नाराज हुआ ड्वेन ब्रॉवो का भाई, क्रिकेट से बनाई दूरी

Darren Bravo steps away: वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज डैरेन ब्रावो ने क्रिकेट बोर्ड द्वारा लगातार नजरंदाज किए जाने के बाद एक बड़ा कदम उठाते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है।

Darren Bravo steps away: वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज डैरेन ब्रावो ने इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर में होने वाली सीरीज के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। वे फेमस क्रिकेटर ड्वेन ब्रॉवो के भाई हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें मौका नहीं दिया गया।

Darren Bravo

डेरन ब्रॉवो (फोटो- icc)

ब्रावो लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय सर्किट में हैं और उन्होंने हाल ही में सुपर 50 कम में धमाल मचाया था। उन्होंने 82.3 की सनसनीखेज औसत से 416 रन बनाए थे। इन आंकड़ों के बावजूद उन्हें इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम में जगह नहीं मिली जिसके बाद वे निराश हो गए।

End of Feed