टी20 वर्ल्ड कप: कर्टिस कैम्फर ने उड़ाए स्कॉटलैंड के परखच्चे, आयरलैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 02:56 PM IST

Scotland vs Ireland in T20 World Cup 2022: आयरलैंड क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की है। स्कॉटलैंड ने 176 रन बनाए लेकिन उसके गेंदबाज टारगेट का बचाव करने में कामयाब नहीं हो सके। आयरलैंड के लिए कर्टिस कैम्फर ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया।

होबार्ट: कर्टिस कैम्फर के अर्धशतक की मदद से आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराकर टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण में प्रवेश की उम्मीदें कायम रखी हैं। कैम्फर ने जीत के लिये 177 रन के लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड को संकट से निकाला और एक ओवर बाकी रहते जीत दिलाई।

आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को हराया

पहले मैच में आयरलैंड को जिम्बाब्वे ने 31 रन से हराया था। एक समय पर उसका स्कोर 10वें ओवर में चार विकेट पर 61 रन था लेकिन इसके बाद कैम्फर (नाबाद 72) और जॉर्ज डॉकरेल (नाबाद 39) ने पांचवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 119 रन जोड़े।

End of Feed