CSK vs RR: पिछले मैच में लुटाए थे रन, अब राजस्थान के खिलाफ चेन्नई की ढाल बना ये गेंदबाज

Simarjeet Singh performance against rajasthan royals: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए राजस्थान रॉयल्स को बेहद कम स्कोर बनाने दिया है। टीम के इस परफॉर्मेंस में सबसे बड़ा योगदान सिमरनजीत सिंह का रहा है जिन्होंने 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम की हालत खराब कर दी है।

Simarjeet Singh performance against rajasthan royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 62वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से हो रही है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर केवल 141 रन ही बना पाई। मैच में सीएसके की गेंदबाजी दमदार रही और टीम के हीरो सिमरजीत सिंह रहे जिन्होंने 3 विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स की हालत खराब कर दी। ये उनका आईपीएल करियर का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है।

Simarjeet singh

सिमरजीत सिंह (फोटो- AP)

सिमरजीत सिंह लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। सिमरजीत को जब भी मौका मिलता है तब वे कमाल जरूर करते हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद जरूरी है। इसे हारने के बाद उनके प्लेऑफ के चांस भी खराब हो जाते। इस मैच में एक बार फिर से सीएसके के दो प्रमुख गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान और पथिराना उपलब्ध नहीं थे लेकिन सिमरजीत सिंह उभरकर आए और पहले ओवर से ही अटैक करना शुरू कर दिया।

End of Feed