CSK vs RCB Pitch Report: चेन्नई और बैंगलोर के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, CSK vs RCB Pitch Report Today Match: आईपीएल 2024 में आज के मुकाबले का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना होगा मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से, दोनों टीमों में सिर्फ विजेता टीम को ही प्लेऑफ में एंट्री मिलेगी और हारने वाले को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। चेन्नई-बैंगलोर मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। यहां जानेंगे इस महामुकाबले की पिच रिपोर्ट, कैसे हैं बेंगलुरू के मैदान के आंकड़े और दोनों टीमों की इस मैदान पर अब तक हुई भिंड़त कैसी रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल 2024 में खेला जाएगा सबसे रोमांचक मुकाबला
  • प्लेऑफ की रेस में आखिरी टक्कर चेन्नई और बैंगलोर के बीच
  • बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा अहम मैच

IPL 2024, CSK vs RCB Pitch Report Today Match: आज के आईपीएल 2024 मैच का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच होने वाला ये मुकाबला तय करेगा कि कौन सी होगी चौथी टीम जो आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाएगी। इससे पहले कोलकाता, राजस्थान और हैदराबाद की टीमें प्लेऑफ में एंट्री हासिल कर चुकी हैं। अब चेन्नई और बैंगलोर के सामने चुनौती है कि वो इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अंतिम-4 का टिकट कटाएं। इस मुकाबले में सबकी नजरें विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर भी टिकी रहेंगी जो संभावित तौर पर आखिरी बार क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ी के रूप में साथ दिखाई देंगे।

CSK vs RCB Pitch Report Today Match

चेन्नई-बैंगलोर पिच रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले आपको बताते हैं कि इन दोनों टीमों का आईपीएल इतिहास में आमने-सामने का प्रदर्शन कैसा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 21 बार चेन्नई ने बाजी मारी है, वहीं बैंगलोर की टीम सिर्फ 10 बार जीत हासिल करने में सफल रही और एक मुकाबला रद्द रहा था। मौजूदा सीजन के पहले चरण के मैच में चेन्नई ने बैंगलोर को मात दी थी। अब जब आज एक बार फिर ये दोनों टीमें टकराएंगी तो कई अनुभवी व युवा स्टार खिलाड़ियों से उम्मीदें रहेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से उनके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande), शिवम दुबे (Shivam Dube), डेरेल मिचेल (Daryl Mitchell) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) वो खिलाड़ी होंगे जो टीम का काम आसान कर सकते हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली के अलावा मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj), कैमरन ग्रीन (Cameron Green), रजत पाटीदार (Rajat Patidar) और अनुभवी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) पर सबकी नजरें होंगी।

End of Feed