CSK vs RCB, IPL 2025 Match Highlights: आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को दी उसके घर पर मात, दर्ज की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत
आरसीबी के बैटर के सामने CSK की स्पिन तिकड़ी
आज के मुकाबले में आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाजों के सामने सीएसके के स्पिन तिकड़ी रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद और रवींद्र जडेजा की चुनौती होगी। मुंबई के खिलाफ पहले मुकाबले में इन तीनों ने 9 में से 5 विकेट चटकाए थे।
हेड टू हेड में चेन्नई का पलड़ा भारी
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई है। वहीं, आरसीबी को केवल 11 मैचों में ही जीत मिली है। चेपॉक की पिच की बात करें तो यहां खेले गए 9 मैच में से आरसीबी को 8 में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने इस मैदान पर आखिरी बार साल 2008 में जीत मिली थी।
दोमों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11:रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग 11: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, 6 जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार,जोश हेजलवुड, यश दयाल।
CSK vs RCB Live Score: रजत पाटीदार चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को टीम की सीएसके के खिलाफ 50 रन के अंतर से जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाटीदार ने 32 गेंद में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि उन्हें इस पारी के दौरान तीन जीवनदान भी मिले थे।CSK vs RCB Live Score: आरसीबी ने दर्ज की 50 रन से जीत
आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ 17 साल बाद उसके घर पर जीत दर्ज की। सीएसके 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना सकी। एमएस धोनी 30(16) रन बनाकर और नूर अहमद खाता खोले बगैर नाबाद रहे।CSK vs RCB Live Score: चेन्नई को लगा आठवां झटका, जडेजा बने हेजलवुड का शिकार
सीएसके को आठवां झटका 19वें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। जडेजा 25(19) रन बनाकर कैच दे बैठे। 18.4 ओवर में सीएसके ने 8 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। धोनी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: सीएसके ने बनाए 18 ओवर में 7 विकेट पर 121 रन
सीएसके ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। धोनी 5 (7) और जडेजा 25 (18) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए सीएसके को 12 गेंद में 76 रन और बनाने हैं।CSK vs RCB Live Score: अश्विन लौटे पवेलियन, धोनी आए बल्लेबाजी करने
16वें ओवर की दूसरी गेंद पर अश्विन लिविगस्टोन की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 11(8) रन बनाए।CSK vs RCB Live Score: बल्लेबाजी करने उतरे रविचंद्रन अश्विन
शिवम दुबे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने रविचंद्रन अश्विन उतरे हैं। 80 रन पर 6 विकेट गंवाकर सीएसके मुश्किल में नजर आ रही है।CSK vs RCB Live Score: शिवम दुबे को यश दयाल ने किया बोल्ड
शिवम दुबे को यश दयाल ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड करके सीएसके को छठा झटका दिया। शिवम 19 रन बना सके। 80 के स्कोर पर सीएसके को छठा झटका लगा।CSK vs RCB Live Score: बल्लेबाजी करने उतरे रवींद्र जडेजा
रचिन रवींद्र के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने रवींद्र जडेजा उतरे हैं। शिवम दुबे 19 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: खत्म हुई रचिन रवींद्र की पारी
रचिन रवींद्र को 13वें ओवर की पहली गेंद पर यश दयाल ने बोल्ड कर दिया। रचिन 41 (31) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके जड़े। उनके आउट होते ही चेन्नई की टीम मुश्किल में नजर आने लगी।CSK vs RCB Live Score: अर्धशतक की ओर बढ़े रचिन रवींद्र
रचिन रवींद्र एक बार फिर शानदार फॉर्म में हैं और अर्धशतक की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: सीएसके ने बनाए 11 ओवर में 4 विकेट पर 73 रन
जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने 11 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र 41 (28) और शिवम दुबे 14 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: आरसीबी ने बनाए 14 ओवर में 134 रन
आरसीबी ने 14 ओवर में 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। पाटीदार 35 (22) और लियाम लिविंगस्टोन 1 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: 13 ओवर में आरसीबी ने बनाए 119/3 रन
विराट कोहली ने 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। पाटीदार 21 (16) और 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: विराट बने नूर का शिकार
विराट कोहली की पारी के अंत 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर नूर अहमद की गेंद पर हुआ। विराट मिड विकेट की दिशा में छक्का जड़ने की कोशिश में कैच दे बैठे। उन्होंने 31 (30) रन बना सके।CSK vs RCB Live Score: विराट ने लगाई पथिराना की धुनाई, आरसीबी ने बनाए 109/2 रन
विराट कोहली के सिर पर 11वें ओवर में पथिराना ने बाउंसर मारी इसके बाद विराट ने अगली गेंद पर छक्का और उसके बाद चौका जड़ दिया। इस ओवर में पथिराना ने 16 रन जोड़े। आरसीबी ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। विराट 27 (26) और पाटीदार 16 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: पाटीदार और कोहली ने संभाला मोर्चा
रजत पाटीदार और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं। आरसीबी ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। विराट 14(20) और पाटीदार 3(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: पडिक्कल बने अश्विन का शिकार
साल्ट के आउट होने के बाद तेजी से बल्लेबाजी कर रहे देवदत्त पडिक्कल आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अश्विन का शिकार बने। कप्तान रुतुरात ने उनका शानदार कैच लपका। पडिक्कल 27 (14) रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के जड़े।CSK vs RCB Live Score: आरसीबी ने बनाए 7 ओवर में 71/1 रन
आरसीबी ने चेन्नई के खिलाफ शानदार शुरुआत के बाद 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। पडिक्कल 24 (11) और विराट 11 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: आरसीबी ने पॉवरप्ले में बनाए 1 विकेट पर 55 रन
आरसीबी ने पहले पॉवरप्ले के 6 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। पडिक्कल ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर आरसीबी को 50 रन के पार पहुंचाया। विराट 9(6) और पडिक्कल 9 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: बल्लेबाजी करने उतरे पडिक्कल
फिल साल्ट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने देवदत्त पडिक्कल उतरे हैं।CSK vs RCB Live Score: धोनी की बिजली तेजी ने किया साल्ट को चलता
आरसीबी ने चेन्नई के खिलाफ तेज शुरुआत करते हुए 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। एमएस धोनी ने ओवर की आखिरी गेंद पर तेजी दिखाते हुए साल्ट की गिल्लियां बिखेर दीं और चेन्नई को पहली सफलता दिला दी। साल्ट 32 (16) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा।CSK vs RCB Live Score: गेंदबाजी करने आए सैम कुरेन
सीएसके के लिए चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए सैम कुरेन ने 5 रन दिए। 4 ओवर में आरसीबी ने बगैर नुकसान के 37 रन बना लिए हैं। साल्ट 31(14) और कोहली 5(11) रन बनाकर खेल रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: 3 ओवर में बनाए 32/0 रन
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। साल्ट 30 (13) और विराट 1(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: अश्विन की हुई दूसरे ओवर में धुनाई
पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए आर अश्विन की विराट और साल्ट ने जमकर धुनाई करते हुए ओवर में 16 रन जड़ दिए। साल्ट 24 और विराट 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी ने 2 ओवर में 25 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं।CSK vs RCB Live Score: आरसीबी ने पहले ओवर में बनाए 9/0 रन
आरसीबी ने अपनी पारी के पहले ओवर में 9 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। साल्ट 9 और विराट 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।CSK vs RCB Live Score: विराट और साल्ट ने की पारी की शुरुआत
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी उतरी है। चेन्नई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत खलील अहमद ने की है।CSK vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, 6 जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार,जोश हेजलवुड, यश दयाल।CSK vs RCB Live Score: आरसीबी के खिलाफ ऐसी है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।CSK vs RCB Live Score: भुवनेश्वर को दिया आरसीबी ने मौका
आरसीबी ने अपनी एकादश में रसिख सलाम की जगह भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया है।CSK vs RCB Live Score: पथिराना की हुई चेन्नई की एकादश में वापसी
नाथन एलिस की जगह चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी एकादश में मथीशा पथिराना को जगह दी है। ये सीएसके की टीम में हुआ एकलौता बदलाव है।CSK vs RCB Live Score: सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
चेन्नई ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।CSK vs RCB Live Score: आज के मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।CSK vs RCB Live Score: आज के मैच में चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस/मथिशा पथिराना और खलील अहमद।CSK vs RCB Live Score: 17 साल से CSK के खिलाफ नहीं जीती आरसीबी
चेपॉक के मैदान पर आरसीबी का इंतजार लंबा हो चला है। 17 साल से चेन्नई के खिलाफ आरसीबी को इस मैदान पर जीत नहीं मिली है। यहां खेले गए 9 मुकाबलों में से 8 में चेन्नई को जीत मिली है।CSK vs RCB Live Score: कितने बजे शुरू होगा आईपीएल का यह मुकाबला
चेन्नई और बेंगलुरु का यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे होगा।CSK vs RCB Live Score: चेपॉक में भिड़ेंगी दो स्टार टीमें
आईपीएल के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मुकाबला स्पिन फ्रैंडली विकेट चेपॉक में खेला जाएगा।Asian Games 2026: भारत का 24 सितंबर का शेड्यूल, दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी पुरुष हॉकी टीम, एथलेटिक्स का सजेगा मंच
Asian Games 2026: वुशू फाइनल में पहुंची रोशिबिना देवी नाओरेम, अब गोल्ड पर नज़र
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कब होगा नए चीफ सेलेक्टर के बारे में फैसला
डोपिंग मामले में भारतीय टेनिस खिलाड़ी परीक्षित सोमानी पर लगा चार साल का प्रतिबंध
EXCLUSIVE INTERVIEW: एशियाई खेलों में पदक का सूखा खत्म करने पर बोलीं मीराबाई चानू, पूरा हुआ अधूरा सपना, और कुछ करके दिखाऊंगी
© 2026 Times Horizon Private Limited
