CSK vs RCB IPL 2025 Live Streaming: आरसीबी के खिलाफ होने वाले आईपीएल के 8वें मुकाबले में चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। स्पिन फ्रैंडली विकेट पर चेन्नई के प्लेइंग इलेवन में 3 बेहतरीन स्पिनर है और ये आरसीबी के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनने वाली है। पहले मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया था, लेकिन वहां भी सुनील नरेन के खिलाफ 4 ओवर में केवल 27 रन ही बना पाए थे।
चेन्नई और बेंगलुरु मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)
लेकिन चेन्नई अपने होमग्राउंड का फायदा उठाना जानती है। टीम के पास अनुभवी रविंद्र जडेजा हैं जो लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा इस टीम में रविचंद्रन अश्विन की भी वापसी हुई है। लेकिन इस टीम के असली एक्स फैक्टर अफगानिस्तान के रिस्ट स्पिनर नूर अहमद हैं। नूर ने पहले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। मुंबई के खिलाफ मैच में चेन्नई के तीनों स्पिनर ने कुल मिलकर 11 ओवर फेंके और 70 रन देकर पांच विकेट लिए। फैंस को चेपॉक पर एक और बेहतरीन मुकाबला देखने को मिल सकता है। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Date)
चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार (28 मार्च) को खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Venue)
चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Time)
चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match On Tv)
चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Live Streaming)
चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JIOHOTSTAR)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
