सीएसके-एमआई मैच की पिच रिपोर्ट

आज (23 March 2025) आईपीएल के 18वें सीजन का दूसरा दिन है। दूसरे दिन खेले जाने वाले दूसरे और सीजन के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने होगी मुंबई इंडियन्स की टीम। दोनों टीमों आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं और दोनों पांच पांच खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। ऐसे में छठे खिताब की तलाश में जुटी दोनों टीमों के बीच रविवार शाम चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2025 में भिड़ंत होगी। आईपीएल 2025 में ये दोनों टीमों का पहला मुकाबला है। ये मैच चेन्नई में खेला जाएगा। दोनों टीमों का आईपीएल में टक्कर का इतिहास काफी पुराना रहा है और दोनों टीमों के फैंस इसको लेकर बेहद उत्साहित भी होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में चेन्नई-मुंबई के बीच आज की पिच रिपोर्ट यहां हम जानेंगे और आपको बताएंगे मैदान से जुड़े खास आंकड़े।

आईपीएल 2025 के दूसरे दिन के दूसरे मुकाबले में लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों के बीच भिड़ंत होगी। आईपीएल के 18वें सीजन का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का ये तीसरा मैच चेन्नई (Chennai) में खेला जाएगा। इस मैच में कई स्टार खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के कई रोचक मुकाबले देखे जा चुके हैं और इस बार भी फैंस यही उम्मीद करेंगे। चेन्नई और मुंबई के बीच होने वाला आईपीएल 2025 का तीसरा मैच आज रात 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों में नीलामी के बाद काफी बदलाव हुए हैं। हार्दिक पांड्या एक मैच में बैन की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं ऐसे में सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स की टीम मैदान पर उतरेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान एक बार फिर (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में है।

CSK vs MI Pitch Report

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स पिच रिपोर्ट

आज चेन्नई और मुंबई के बीच होने वाले आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े क्या कुछ कहते हैं। आईपीएल के पिछले 17 सालों में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच अब तक कुल 39 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें सीएसके ने 18 मैच जीते हैं जबकि मुंबई ने 21 मैचों में चेन्नई को शिकस्त देने में सफल रही है। आज का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है तो इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच हुए मैचों के आंकड़ों पर भी नजर डाल लेते हैं। सीएसके और एमआई के बीच चेन्नई में अब तक 9 मुकाबले हुए हैं जिसमें 3 मैच मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं, जबकि 6 मैच मुंबई इंडियन्स के खाते में गए हैं।

End of Feed