IPL 2024: चेन्नई और लखनऊ के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 23, 2024, 01:34 AM IST

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में आज बड़ा मुकाबला खेला जाना है। लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर होगी मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स टीम से। इस मैच से पहले एम एस धोनी को लेकर लखनऊ में चारों तरफ उन्हीं के नाम की चर्चा है। यहां जानेंगे कि आज चेन्नई-लखनऊ महामुकाबले की पिच रिपोर्ट कैसी होगी, कैसे हैं इस मैदान के आंकड़े औऱ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों टीमों की भिड़ंत का इतिहास कैसा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज खेला जाएगा एक और महामुकाबला
  • चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स टीम से होगी
  • मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होना है

IPL 2024: लीग टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मंच आईपीएल 2024 में आज महामुकाबला होगा। आमने-सामने होंगी सबसे लोकप्रिय आईपीएल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)। यूपी की राजधानी एम एस धोनी (MS Dhoni) की शहर में उपस्थिति से माही-माही नाम से गूंजने लगी है, ऐसे में ये मेजबान लखनऊ की टीम पर दबाव बनाने का काम भी जरूर करेगा। मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में होने वाला है।

IPL 2024: चेन्नई और लखनऊ के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

आज इंडियन प्रीमियर लीग के इस मुकाबले में चेन्नई और लखनऊ की टीमों की भिड़ंत से पहले जान लेते हैं कि टूर्नामेंट के इतिहास में इनका रिकॉर्ड कैसा रहा है। अब तक आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन तीन मैचों में 1 मैच चेन्नई की टीम ने जीता है, जबकि एक मैच लखनऊ ने जीता है, वहीं एक मुकाबला खराब मौसम के कारण बेनतीजा रहा था। आज जब चेन्नई-लखनऊ की टीमें आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के कुछ बड़े सितारों पर फैंस की नजरें रहूंगा। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तो जहां भी जा रहे हैं उनका जोरदार स्वागत हो रहा है और उनका बल्ला भी गरजने लगा है। इसके अलावा टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube), मथीषा पथिराना (Matheesha Pathirana) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) से भी फैंस को काफी उम्मीदें रहेंगी। बात करें लखनऊ सुपर जायंट्स की तो कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के साथ-साथ टीम में मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis), यश ठाकुर (Yash Thakur), निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) पर फैंस की नजरें रहेंगी।

End of Feed