CSK vs DC मैच के दौरान जमकर मचा बवाल, ग्लव्स को लेकर अंपायर से भिड़ गए नीतीश राणा

CSK vs DC, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे क्रिकेट फैंस शायद ही पसंद करेंगे। मुकाबले के दौरान ग्लव्स बदलने को लेकर अंपायर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी में विवाद हो गया। इस दौरान दिल्ली के कोच हेमांग बदानी, बल्लेबाज नितीश राणा और करुण नायर अंपायर और अधिकारियों से बहस करते नजर आए।

CSK vs DC, IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत का स्वाद चखा। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 23 रनों से हराकर जीत दर्ज की। सीएसके की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बड़ा योगदान रहा। सैमसन ने आईपीएल में अपना चौथा और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला शतक जड़ा। उन्होंने 56 गेंदों में 115 रन बनाए। वहीं आयुष म्हात्रे ने 36 गेंद में 59 रन की पारी खेलकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन के स्कोर तक पहुंचाया। वहीं 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 189 रन बनाकर ढेर हो गई। इस जीत के साथ सीएसके का चेपॉक स्टेडियम में चल रहा लगातार छह मैच से हार का सिलसिला भी थम गया।

DC vs CSK

दिल्ली-चेन्नई मुकाबले में विवाद (फोटो साभार- X/Cricket Vaira)

अंपायर से भिड़े दिल्ली के कोच और बल्लेबाज

इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे क्रिकेट फैंस शायद ही पसंद करेंगे। मुकाबले के दौरान ग्लव्स बदलने को लेकर अंपायर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी में विवाद हो गया। इस दौरान दिल्ली के कोच हेमांग बदानी, बल्लेबाज नितीश राणा और करुण नायर अंपायर और अधिकारियों से बहस करते नजर आए। इस घटना को लेकर पूर्व CSK बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने बाद में जानकारी दी कि दिल्ली का कैंप ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स बदलने की अनुमति न देने से नाराज था। मैच के दौरान टीवी पर दिखा कि दिल्ली के कोच हेमांग बदानी, बल्लेबाज नितीश राणा और करुण नायर अधिकारियों से बहस कर रहे थे।

End of Feed