IPL 2026 Auction: ट्रेड डील की चर्चाओं के बीच CSK ने संजू सैमसन के बर्थडे पर डाला स्पेशल पोस्ट, जमकर वायरल

Sanju Samson Birthday: भारतीय क्रिकेेट टीम के दमदार खिलाड़ी और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आज (11 नवंबर 2025) को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस पर उन्हे तमाम फैंस द्वारा बधाई दी जा रही है लेकिन इसी बीच सीएसके की शुभकामनाओं ने एक बार फिर से सभी का ध्यान खींच लिया है।

Sanju Samson Birthday: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे हाई-प्रोफाइल ट्रेड में से एक होने की तैयारी है। खबर है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, संजू सैमसन को सीएसके के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के साथ अदला-बदली (ट्रेड) किया जाएगा, जो आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनेंगे। इस ट्रेड डील की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और जल्द ही इसकी आधिकारिक पुष्टि होने की उम्मीद है।

Sanju Samson AP

संजू सैमसन (फोटो -AP0

जन्मदिन पर छाए संजू सैमसन और सीएसके का पोस्ट

ट्रेड की खबरों के बीच, संजू सैमसन आज, 11 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा सैमसन को उनके जन्मदिन की बधाई देने वाला एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसने इन ट्रेड अटकलों को और हवा दे दी है। सीएसके ने पोस्ट में लिखा है कि 'मोर पॉवर टू यू' इसके साथ उन्होंने सैमसन का दमदार फोटो भी डाला है। इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने भी सैमसन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं।

End of Feed