CSK के कप्तान के तौर पर धोनी को कौन करेंगे रिप्लेस, टीम ऑनर ने दिए संकेत

MS Dhoni: हर बार की तरह इस बार भी एमएस धोनी को लेकर सबसे बड़ी चर्चा यह है कि क्या यह सीजन उनका आखिरी सीजन होगा। अगर होगा तो बतौर कप्तान उन्हें कौन रिप्लेस करेंगे। ऐसे में सीएसके के सीईओ ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

आईपीएल शुरू होते ही हर बार की तरह इस बार भी सबसे बड़ी चर्चा यही है कि क्या धोनी का यह आखिरी सीजन होगा? लेकिन यदि आप क्रिकेट को थोड़ा भी फॉलो करते हैं तो आपको पता होगा कि इसका जवाब केवल धोनी के पास है। अगर धोनी सीएसके छोड़ते हैं तो इस टीम की कमान किसको दी जाएगी। इसको लेकर टीम ऑनर कासी विश्वनाथन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने माना कि इसके लेकर बातचीत हुई है।

MS Dhoni

एमएस धोनी (साभार-IPL)

क्या हुई है बातचीत?

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ के साथ बातचीत करते हुए कासी विश्वानाथन ने धोनी की कप्तानी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस कार्यक्रम में बोलते हुए कहा 'देखिए इसको लेकर अंदरूनी बातचीत हुई है। लेकिन, श्री श्रीनिवासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कप्तान और उप-कप्तान की नियुक्ति के बारे में कोई बातचीत नहीं होगी। इसका फैसला उन्होंने कोच और कप्तान पर छोड़ देने के लिए कहा है। उन्हें निर्णय लेने दें फिर मैं इसे आप सभी तक पहुंचाऊंगा। उन्होंने कहा है कि 'कप्तान और कोच फैसला करेंगे और हमें निर्देश देंगे, तब तक हम सब शांत रहें'

End of Feed